ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने तकफ़ीरी आतंकियों की ओर से ब्रिटेन सहित पश्चिम पर ख़तरनाक हमलों की ओर से सचेत किया है।
कैमरन ने सरकारी मीडिया बी बी सी से इंटर्व्यू में कहा, “इराक़ और सीरिया में ऐसे लोग हैं जो ब्रिटन सहित दूसरी जगहों पर ख़तरनाक कृत्य का षड्यंत्र रच रहे हैं। और जब तक आईएसआईएल का इन दोनों देशों में अस्तित्व है उस वक़्त तक हमें ख़तरा है।” उन्होंने कहा, “यह ख़तरा मौजूद है क्योंकि जो कुछ यहां हो रहा है वह एक महाधर्म का विकृत रूप है और यह घातक पंत बहुत से नौजवानों को बहका रहा है।”
ब्रितानी प्रधान मंत्री का यह बयान, शुक्रवार को ट्यूनिशिया की एक तटवर्ती सैरगाह पर हुए हमले के बाद आया है जिसमें एक बंदूक़धारी ने दर्जनों विदेशी पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में सबसे अधिक ब्रिटेन के पर्यटक मारे गए।